लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- गोला गोकर्णनाथ। हाईवे-730 पर लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित ओवरब्रिज की सड़क पहली बारिश में ही धंस गई। शनिवार रात सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया। इससे ओवरब्रिज से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि समय रहते राहगीरों की नजर धंसी सड़क पर पड़ गई। लोगों ने तत्काल गड्ढे के पास डंडा लगाकर और उस पर लाल टीशर्ट बांधकर वाहन चालकों को खतरे का संकेत दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क धंसने की सूचना मिलने पर कोतवाल अम्बर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के इंतजाम कराए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गोला में पहली ह...