दो महिला वारंटी गिरफ्तार
रुडकी, मई 16 -- कलियर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार चल रही दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने न्यायालय से लंबे समय से फरार चल रही नगर पंचायत पिरान कलियर निवासी दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.