सासाराम, दिसम्बर 12 -- सासाराम। विश्व मानवाधिकार दिवस पर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदर अस्पताल के दो महिला चिकित्सकों व एक जीएनएम को सम्मानित किया गया। इसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने की। सिविल सर्जन ने सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. माध्वी निधि को एलएससीएस ऑपरेशन व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. महिरा इरूम को अल्ट्रासाउंड के लिए पुरस्कृत किया। जीएनएम सीमा कुमारी को प्रसव वार्ड में बेहतर काम करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर, अस्पताल प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.