बरेली, मार्च 7 -- बरेली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को दो महिला चिकित्सकों और 5 आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। उनको यह सम्मान आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जा रहा है। सम्मानित होने वाली महिला चिकित्सकों में डॉ. मधु गुप्ता और डॉ. रुचि शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. राकेश ने बताया कि शहरी क्षेत्र मे आयुष्मान कार्ड बनवाने के अभियान में बेहतर काम करने वाली पांच आशा कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया जाएगा। -आईएमए से आज निकलेगी जागरुकता रैली पिंकाथॉनबरेली। आईएमए की तरफ से आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरुकता रैली पिंकाथॉन निकाली जाएगी। यह जानकारी अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्ताव ने दी। उन्होंने बताया कि पिंकाथॉन का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य विशेषकर सर्वाइकल और स्तन कैंसर के...