दो महिलाओं से झपटमार ने झपट लिए लाखों के सोने की चेन
बेगुसराय, जून 10 -- बेगूसराय। इन दिनों में शहर में एक बार फिर झपटमार गिरोह के सक्रिय हो जाने के कारण आमलोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन झपटमार गिरोह किसी ने किसी को अपना शिकार बना रहा है। इसका ताजा उदाहरण है कि शहर के हरहर महादेव चौक स्थित अमरदीप सिनेमा हॉल के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकला। 28 ग्राम के सोने के चेन की कीमत करीब तीन लाख रुपए बतायी जा रही है। पीड़ित महिला पावर हाउस रोड निवासी आदिश अग्रवाल की पत्नी खुशबू राज हैं। पीड़ित महिला के पति ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन दिया है।
घटना का विवरण दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी पत्नी अमरदीप सिनेमा हॉल के पास ऑटो से उतरकर ड्राइवर को किराया दे रही थी। तभी पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.