फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद। बाइक सवार झपटमार अलग-अलग दो स्थानों पर दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं में से एक एलआईसी की सेवानिवृत्त डीएम है। मोलड़बंद बदरपुर निवासी मीनू नामक महिला ग्रीनफील्ड कॉलोनी में पार्क के पास टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से करीब पांच ग्राम सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। वहीं सेक्टर-28 में सेवानिवृत्त एलआईसी अधिकारी किरन बेदी के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने करीब 40 ग्राम की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.