सीतापुर, नवम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग विकास खंडों से दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मलेरिया के तीन और नए मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 64 और मलेरिया के 1,821 मरीज मिल चुके हैं। मच्छरों के बढ़ते आतंक के चलते जिले में बुखार और मच्छरजनित बीमारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार पीड़ितों के साथ ही सर्दी, जुकाम के भी मरीज अपना उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी संक्रामक रोगियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रामपुर मथुरा ब्लॉक के टेवा मनिकापुर गांव की निवासी शिवांगी (14) पुत्री माधुरी देवी, गोंदलामऊ ब्लॉक के आमाघाट गांव की निवासी राम खेलावन (41) पत्नी राम खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.