सीतापुर, नवम्बर 29 -- सीतापुर, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। बीते दो दिनों में डेंगू के दो नए मरीज मिलने के बाद इस सीजन में अब तक मिले डेंगू संक्रमितों की संख्या 66 हो गई है। डेंगू के अलावा जिले में मलेरिया, टायफाइड के भी मरीज मिल रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज अपना उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी संक्रामक रोगियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बीते दो दिनों में जिले के तीन अलग-अलग विकास खंडों से दो महिलाओं सहित एक पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 67 और मलेरिया के 1,821 मरीज मिल चुके हैं। मच्छरों के बढ़ते आतंक के चलते जिले में बुखार और मच्छरजनित बीमारियों पर अंकुश नहीं लग पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.