जौनपुर, मई 10 -- नौपेड़वा। बक्शा पुलिस ने रविवार को दो महिलाओं सहित कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षकों की टीम ने बेलापार गांव निवासी रमेश यादव और रमा यादव, सड़ेरी गांव निवासी अमरबहादुर यादव, बेलछा गांव निवासी दीप यादव, बरपुर गांव निवासी बाबूराम और बिंदा देवी, चुरावनपुर गांव निवासी सरोज गौतम तथा मोहम्मदपुर गांव निवासी सितारूनिशा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- शांतिभंग के मामले में आठ का चालान यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में अभियान चलाकर आठ को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...