बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाली के मुबारकपुर गांव निवासी उषा देवी (45) पत्नी रामशंकर की तबियत गुरुवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह सफदरगंज की रहने वाली रेशमा देवी (35) पत्नी प्रेमचंद्र की तबियत बुधवार की रात अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत स्थित है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ पी लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...