हमीरपुर, जून 7 -- मौदहा। नगर समेत क्षेत्र में डाई पीने के बाद दो महिलाओं को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाजुक होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम इंगोहटा निवासी 50 वर्षीय संता पत्नी प्रेम कुमार ने शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों अपने घर में डाई पी ली। जिस पर उसकी हालत बिगड़ते देख उसके परिजनों ने उसे आनन फानन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर नगर के पूर्वी तरौस निवासी 26 वर्षीय सरजू पत्नी राम मनोहर ने भी गृह कलह के चलते डाई पी आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है.

किशोरी ने त...