दो महिलाओं ने अपने-अपने पति पर कराया केस
देवरिया, मई 9 -- खुखुन्दू (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पारिवारिक विवाद अलग-अलग जगह पर हुई मारपीट में दो महिलाओं ने अपने-अपने पति पर केस दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के खुखुन्दू गांव के पइलहा टोले में पारिवारिक विवाद को लेकर पिछले पांच अप्रैल को हुई मारपीट में पत्नी गीता देवी की तहरीर पर उनके पति बिजेंद्र यादव पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। दूसरी घटना नूनखार गांव में सात अप्रैल को पत्नी प्रीति तिवारी के साथ हुई मारपीट में प्रीति तिवारी की तहरीर पर उनके पति शेषनाथ तिवारी पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.