हमीरपुर, मार्च 20 -- मौदहा। क्षेत्र में क्षेत्र में छिपकली के काटने के बाद दो महिलाओं को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी 22 वर्षीय गुड़िया पत्नी आशीष कुमार शुक्रवार की रात अपना घरेलू काम निपटा रही थी, तभी उसके हाथ में छिपकली ने काट लिया, जिस पर उसकी हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी प्रकार ग्राम गहरौली खुर्द निवासी 38 वर्षीय विनीता पत्नी संतराम को भी छिपकली के काटने के बाद गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...