बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता स्टेडियम रोड स्थित मैदान में कतार में लगी दो महिलाओं को सिलेंडर चोरी हो गए। गायत्री नगर निवासी बुजुर्ग महिला रामकुमारी ने बताया कि वह सुबह सात बजे कतार में लग गई थी। 11 बजे तेज धूप में प्यास लगी तो कतार में ही आगे खड़े एक अपरिचित युवक को देखने की बात कहकर पानी पीने चली गई। लौटकर आई तो मौके पर वह लड़का नहीं मिला। सिलेंडर भी गायब हो गया। वहीं निम्नीपार मोहल्ले से आई आसमा खातून का भी सिलेंडर किसी ने पार कर दिया। उसने रोते-बिलखते बताया कि भरा सिलेंडर मिलने के बाद उसने मैदान में रख दिया। थोड़ी दूर जाकर ई-रिक्शा को बुलाने लगी। लौटी तो सिलेंडर मौके पर नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.