गाज़ियाबाद, मई 26 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को दो जटिल ऑपरेशन डॉक्टरों की टीम ने दो महिलाओं के पेट से कुल 14 और 15 किलो की रसौली निकाली। ऑपरेशन के बाद दोनों महिलाओं को डॉक्टरों की निगरानी में वार्ड में भर्ती किया गया है। मंगलवार को दादरी निवासी 45 वर्षीय गीता देवी के पेट से 14 किलो और कैलाश नगर निवासी 57 वर्षीय निर्मला देवी के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया। दोनों महिलाएं लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थीं और निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद राहत नहीं मिली थी। जांच में दोनों महिलाओं के पेट में बड़े ट्यूमर पाए गए। यह भी पढ़ें- दो रुपये में पित्त की थैली में पथरी का हुआ ऑपरेशन इसके बाद सर्जरी का फैसला लिया गया। सर्जन डॉ. मिलिंद गौतम के नेतृत्व में एनेस्थेटिस्ट डॉ. चरण सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. वीके मिश्...