श्रावस्ती, मई 22 -- श्रावस्ती,कटरा,संवाददाता। दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किया है। सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित बड़का धर्मांतापुर गांव निवासी सुधना देवी (21) पत्नी राम कुमार निषाद का शव शुक्रवार सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची सिरसिया थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुधना की शादी 11 महीने पहले राम कुमार के साथ हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार सुबह सुधना ने मोबाइल के जरिए मायके में फोन कर बात किया था। जिसके कुछ घंटे बाद ससुरालीजनों ने फोन कर सूचना दी कि महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर सिरसिया थानाध्...