वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. मल्लिका तिवारी के नेतृत्व में प्रेशराइज्ड इंट्रापेरिटोनियल एरोसोल कीमोथेरेपी (पीआईपीएसी) की ड्राई डेमोंस्ट्रेशन तथा साइटोरिडक्टिव सर्जरी (सीआरसी) एवं हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (हाइपैक) पर चर्चा की गई। एम्स दिल्ली सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रो. एमडी रे और एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. राकेश गर्ग के सहयोग से दो मरीजों की सर्जरी का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान डॉ. नेहा एवं डॉ. स्वप्निल पटेल ने भी व्याख्यान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...