मैनपुरी, जून 14 -- करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो ममेरी बहनों को एक साथ अगवा कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ ममेरी बहनों को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अगवा किशोरियों की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 11 जून को वह काम करने के लिए खेतों पर चली गई। जब वह वापस आई तो उसकी पुत्रवधू ने जानकारी दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री तथा दन्नाहार क्षेत्र के निवासी उसके भाई की 15 वर्षीय पुत्री गायब है। यह भी पढ़ें- धार में दो नाबालिगों ने किशोरियों को अगवा कर किया रेप, गिरफ्तार; बाइक पर बैठा ले गए थे जानकारी की तो पता चला कि उसकी पुत्री को लवकुश उर्फ वल्ली पुत्र मुकेश कुमार नि...