हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र की पुष्प विहार कालोनी में चोरों ने दो मकानों से शुक्रवार की रात लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस छानबीन में जुट गई है।कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला ओझा निवासी राजेश पाठक खेती-बाड़ी करते हैं। उनका एक मकान पुष्प विहार कालोनी में भी है। वह अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। चोरों ने मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद नीचे की रॉड उखाड़कर घर में प्रवेश कर गए। राजेश पाठक के अनुसार चोर पांच अंगूठी, एक मंगलसूत्र आदि जेवरात व 25 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। उनका कहना है कि करीब तीन लाख रूपए का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने पड़ोस में एक सरकारी शिक्षिका के मकान को भी अपना निशाना बनाया। सुबह दोनों मकानों में चोरी की घटना की ज...