हाथरस, अप्रैल 13 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र की पुष्प विहार कालोनी में चोरों ने शुक्रवार की रात लाखों के जेवरात व नगदी चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला ओझा निवासी राजेश पाठक का एक मकान पुष्प विहार कॉलोनी में भी है। वह अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ककर लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ली थी। चोरों ने पड़ोस में रहने वाली सरकारी शिक्षिका के मकान को भी निशाना बनाया था। इस मकान से चोर सामान चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...