दो मकानों के ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए
चंदौली, मई 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 7 पराहूपुर स्थित दो बंद पड़े मकानों का ताला चटका कर चोरों ने बीती रात लाखों रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। आसपास के लोगों ने मकान के गेट का ताला टूटा देखा तो उन्हें दोनों भवन स्वामियों को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद दोनों भुक्तभोगियों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है.
चोरी का विवरण नगर के वार्ड नंबर 7 पराहूपुर स्थित बगीचे के समीप मैनुद्दीन अंसारी व सुशीला देवी पत्नी कमलेश प्रसाद मौर्य का मकान है। दोनों मकान बंद थे और बाहर के गेट पर भी ताला लगा हुआ था। बीती रात उन्हीं दोनों मकानों में चोरों ने ताला चटका कर अंदर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.