कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा दो मई से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। मैट्रिक की परीक्षा छह मई तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 मई तक आयोजित होगी। इंटर विशेष परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा 13 व 14 मई को होगी। कटिहार जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए चार केंद्र तथा इंटर परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, शांतिपूर्ण संचालन और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए व्यवस्था की जा रही है।संस्था यह भी पढ़ें- इंटर विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी प्रधान के हस्ताक्षिरित प्रवेशपत्र होगा उपलब्धबोर्ड के निर्देश...