पीलीभीत, अप्रैल 29 -- पीलीभीत। नगर के श्री मां यशवंतरी मंदिर परिसर में दो मई से 6 मई तक श्रीराम कथा एवं सुखद सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। सत्संग के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता महंत सुरेश दास अवस्थी महाराज (शिवशक्ति धाम साधुवापुर आश्रम, नैमिषारण्य, सीतापुर) होंगे। महाराजजी अपने मुखारविंद से प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे। आयोजक धर्मपाल श्रीवास्तव एवं अखिलेश शुक्ला रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.