अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस वर्ष अधिक मास ज्येष्ठ मास के रूप में पड़ रहा है। अधिक मास तीन साल में चंद्रमा और सूर्य के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए आता है। अतः इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून को समाप्त होगा। यानी इस महीने में कुल 59 दिन होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि संवत् 2083 प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष रविवार 17 मई से द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन सोमवार 15 जून तक ज्येष्ठ मास अधिक मास के रूप में मान्य होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का सबसे बड़ा महीना होगा। ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है, यह हनुमान जी को समर्पित है। इसी महीने में हनुमान जी और राम जी का मिलन हुआ था। 2026 में 19 साल बाद दुर्लभ स...