धनबाद, अप्रैल 22 -- शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की घटना के बाद मंगलवार को मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी, विहिप और बजरंग दल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 मई को मंदिर में विधि-विधान के साथ नए शिवलिंग की पुनर्स्थापना की जाएगी। मंदिर समिति के सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि विद्वान पंडितों के परामर्श के बाद पुनर्स्थापना यज्ञ 28 अप्रैल से शुरू होगा। काशी से नया शिवलिंग लाने की जिम्मेदारी विहिप के विभाग प्रमुख सोनू गिरी ने ली है। बैठक के दौरान आरोपी के बड़े भाई ओम प्रकाश राय ने इस कृत्य के लिए पूरे हिंदू समाज से क्षमा याचना की, जिसके बाद समिति ने आरोपी को क्षमा करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक आयोजित बैठक में चैंबर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, कामेश्वर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.