बरेली, अप्रैल 26 -- श्री सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नैनीताल रोड दोहना में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन दो मई को किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in और एनसीएस पोर्टल https://www.ncs.gov.in पर पंजीकरण कर रोजगार मेला आईडी 11853 पर आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 0581-2427326 पर किसी भी कार्यदिवस में संम्पर्क कर सकते है। यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, इग्नू मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 29 अप्रैल को; जानें पूरी डिटेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.