दो मई को माध्यमिक शिक्षक संघ देंगे धरना
सीतापुर, अप्रैल 29 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा दो मई को एक जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोपहर एक बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर होगा। शिक्षक संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी है, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 व 21 की वापसी और वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य-समान वेतन मुख्य हैं। इसके अलावा, एनपीएस धनराशि को जीपीएफ में जमा करने और मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों को सुधारने की मांग भी शामिल है। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने दी है। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक करेंगे धरना - प्रदर्शन यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित धरना स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.