छपरा, अप्रैल 24 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के फुचटी कला गांव स्थित शिव मंदिर और राम-जानकी मंदिर में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिव मंदिर से घंटा, घड़ी और दान पात्र चोरी कर लिया गया, जबकि राम-जानकी मंदिर से पुजारी का मोबाइल, घड़ी और करीब पांच हजार रुपये नकद सहित लगभग 15 हजार रुपये मूल्य के सामान गायब कर दिये गये। मामले को लेकर मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। (एकमा से संजय कुमार पाण्डेय) गंगा अवतरण से मिलता है तप, धैर्य और समर्पण का संदेश - अर्जुन आनंद जी महाराज फोटो- 10- इसुआपुर प्रखंड के लौंवा संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे महायज्ञ में गुरुवार की रात आध्यात्मिक मंच से प्रवचन करते हुए अर्जुन आनंद जी महारा...