प्रयागराज, मार्च 11 -- संगमनगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो प्रमुख मंदिरों के विकास और सौंदर्यीकरण पर 3.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करछना स्थित फलाहारी बाबा मंदिर और सोरांव के दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवरा के लिए 85 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि फलाहारी बाबा मंदिर के विकास के लिए 1.64 करोड़ रुपये और दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवा के लिए लगभग 1.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक लाइटिंग, भव्य प्रवेश द्वार, यात्री शेड, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, पेयजल सुविधा, डस्टबिन, साइनेज और म्यूरल आर्ट जैसे कार्य कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.