दो मंडलों की हां-ना में गुमटी पर घंटे भर खड़ी रही मालगाड़ी
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो रेल मंडलों की हां-ना में मंगलवार शाम मुजफ्फरपुर से छपरा जा रही मालगाड़ी गोबरसही गुमटी पर घंटेभर से अधिक समय तक खड़ी रही। इस कारण गोबरसही-सर्किट हाउस रोड जाम हो गया। एक घंटे तक गुमटी पर फंसे रहने से राहगीर का धैर्य टूट गया और वे गेटमैन के पास पहुंच हंगामा करने लगे। इस दौरान उनकी गेटमैन से नोकझोंक भी हुई। पैदल राहगीर जान जोखिम में डाल मालगाड़ी के नीचे से निकलते रहे.
आरपीएफ की कार्रवाई गुमटी पर तैनात आरपीएफ सिपाही मुकेश मीना ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर गेटमैन के पास से हटाया। साथ ही इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के निर्देश पर जमादार आनंद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को मालगाड़ी के रुकने के तकनीकी कारण से अवगत कराया.
मालगाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.