नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कपड़े और जूते के शोरूम में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार स्थित पुराना इलाहाबाद बैंक वाली गली में सचिन मित्तल का कपड़ों और जूतों का दो मंजिला शोरूम है। इसके बराबर में ही उनका मकान है। सचिन मित्तल ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब उन्हें लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। देखते ही देखते आग दोनों मंजिल में फैल गई। सचिन मित्तल ने तुरंत सूचना पुलिस और फायर विभाग को घटना की दी। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत क...