दो मंजिला मकान में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
हरदोई, जुलाई 12 -- सांडी। गांव चन्यसौरा में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में दो मंजिला मकान की छत पर लगे कुंडे से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। गांव निवासी राजीव की शादी करीब 10 साल पहले मल्लावां थानाक्षेत्र के साईपुर गांव निवासी सुशीला से हुई थी। दंपति का एक तीन वर्षीय बच्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजीव गोवा में ठेकेदारी करता है और शुक्रवार को ही घर लौटा था। शनिवार को सुशीला के पिता विशंभर भी बेटी से मिलने आए थे और कुछ देर बाद वापस अपने घर चले गए। देर शाम जब सुशीला काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव मकान की दूसरी मंजिल पर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.