दो मंजिला मकान में आग लगने से लाखों की क्षति
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट स्थित फतुवा विजयपुर नगरपालिका 10 दुधिअवा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक दो मंजिला लकड़ी के घर में आग लगने से करीब 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दीपेंद्र खरेल के घर में सुबह 7:45 बजे हुई अगलगी की घटना को नियंत्रित करने में एक घण्टे से अधिक समय लग गई। डीएसपी बसंत गौतम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दुधिअवा पुलिस चौकी, इलाका पुलिस कार्यालय लक्ष्मीनिया विजयपुर और सशस्त्र पुलिस बेस विजयपुर लक्ष्मीनिया की संयुक्त टीम स्थानीय निवासियों के साथ आग बुझाने में जुट थी, तभी दमकल भी कोल्हबी नगरपालिका से पहुंची। घर में रखे दो लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। इसकी अनुमानित कीमत 19 लाख 13 हजार रुपये आंकी गयी है। डीएसपी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.