उन्नाव, अगस्त 29 -- उन्नाव, संवाददाता। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के धीरजीखेड़ा गांव में दो मंजिला पक्का मकान गुरुवार देर रात बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के मासूम समेत सात लोग दब गए। तेज आवाज और चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बचाव शुरू किया और इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। धीरजीखेड़ा गांव के रहने वाले शिवम पटेल ने गुरुवार रात करीब 12.05 बजे पुलिस को सूचना दी कि बारिश से दो मंजिला पक्का घर गिर गया है। उसमें कई लोग दब गए। सूचना मिलते ही पुरवा सीओ अरविंद चौरसिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और मलबे के बीच पुलिस कर्म...