लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ,संवाददाता। पीजीआई थानाक्षेत्र में बुधवार रात खाना खाने के बाद दो मंजिला मकान की छत पर टहल रहे युवक अचानक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।अंसल एपीआई नयापुरवा सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनिल यादव (37)प्राइवेट काम करता था। परिवार में पत्नी अंजू और दो बच्चे एक बेटा विराट और बेटी दिव्यांशी हैं। मृतक के बड़े भाई सुनील ने बताया कि बुधवार रात अनिल खाना खाने के बाद मकान के दूसरी मंजिल की छत पर टहलने चला गया। वहां अचानक छत से नीचे गिर गया। परिजन आननफानन में अनिल को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक की हालत बिगड़ी, मौत यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान हार्ट अटैक से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.