अमरोहा, जनवरी 8 -- जिले में शहर से गांवों तक झोलाछापों का नेटवर्क फैला हुआ है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को भी अवैध संचालित पांच अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। नौगावां सादात में तहसीलदार लकी सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ ने बुधवार को टीम के साथ क्षेत्र के गांव बीलना में संचालित जनता नर्सिंग होम पर छापा मारा। दो मंजिला भवन में संचालित अस्पताल में कुल तीन मरीज भर्ती मिले। इनमें से दो महिला मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल की ओटी को सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में अस्पताल संचालक डॉ.शहजाद को नोटिस जारी कर अस्पताल संचालन के वैध दस्तावेज पेश करने को तीन दिन की मोहलत दी है। उधर, अमरोहा शहर के मोहल्ला दानिशमंद...