मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने सोमवार को दो विभिन्न मामलों में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। इसमें घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेज हत्या के मामले में आरोपी इसी थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी ससुर राम मिलन, कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट के मामले में आरोपी मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद कटरा निवासी राहुल चौहान, कोइरियापार निवासी अमरेश चौहान की जमानत अर्जी मामले की गंभीरता को देखते हुए नामंजूर कर दिया। मामले में अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने जमानत का विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.