फतेहपुर, अगस्त 14 -- बहुआ। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर जिंदपुर के पास स्थित टोल प्लाजा में हुए बवाल के बाद देर रात पुलिस ने टोल के शिफ्ट इंचार्ज की तहरीर पर भाकियू के दो नेताओं सहित सात अज्ञात पर केस दर्ज किया। पुलिस ने एक नामजद सहित दो आरोपियों को देर रात गिरफ्तार भी कर लिया। इधर मुकदमें और गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार सुबह से भाकियू के लोग टोल प्लाजा के पास इकट्ठा होकर धरने पर बैठ गए। हाईवे जाम करने के अल्टीमेटम पर पुलिस प्रशासन के हांथ पैर फूल गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच भाकियू नेताओं को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया। जिसके बाद दोपहर तीन बजे भाकियू ने धरना समाप्त किया。 यह भी पढ़ें- Hapur News: भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर हंगामाटोल प्लाजा पर हुए बवाल का कारण ब...