कुशीनगर, फरवरी 25 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के करमौटा के टोला मंझरिया में बीती रात दो सगे भाइयों के घरों में ताला तोड़कर लाखों के गहने और बर्तन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है ।बुधवार की भोर में उठे गृह स्वामी तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। अंदर घर में बॉक्स गायब मिला। खोज बीन के बाद बॉक्स घर से पश्चिम तरफ दो सौ मीटर दूरी पर एक बगीचे के पास गेहूं के खेत में टूटा मिला ।पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा सुनील पटेल ने जांच की । जानकारी के मुताबिक जालंधर और गोविन्द के पुराने मकान में अपना सामान रखे हुए थे। मंगलवार की रात खाना खाकर नए घर में सोए थे। दोनों मकान सटे ही है । बुधवार की भोर में उठे तो पुराने घर का ताला टूटा हुआ था और बॉक्स गायब था । जिसमें जालंधर का सोने की चेन, दो पॉजेब, दो पायल,मंगल सूत्र , कान की बाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.