दो भाईयों में विवाद, छोटे भाई ने किया आत्महत्या का प्रयास
देवघर, अगस्त 30 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया है। उसके बाद डॉक्टर ने मामले की जानकारी ओपी प्रभारी को दे दी। घटना के संबंध में किशोर के परिजनों ने बताया कि दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Banka News: आपसी विवाद को लेकर सहोदर भाईयों में मारपीट अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.