गोपालगंज, फरवरी 20 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ बाजार के समीप मारपीट और रुपए छीनने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी केशवपुर गांव निवासी कमरुल होदा के फर्द बयान पर दर्ज की गई है।कमरुल होदा ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह वह गोपलामठ स्थित अपने मोटर गैराज को खोलने गया था। उसी दौरान सड़क पर एक मरा हुआ सियार पड़ा था, जिसे उसने अपने कर्मियों की मदद से पुल के पश्चिम फेंकवा दिया। आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. नसीब अहमद गैरेज पर पहुंचे और इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार बाद में वह अपने भाई सुभान अली के साथ बाइक से गैरेज आ रहा था। डॉ. नसीब अहमद सहित अन्य लोगों ने घेरकर लाठी-डंडा और फरसा से हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.