दो भाइयों से मारपीट, चार लोगों पर केस
रुडकी, जून 23 -- रुड़की। दो भाइयों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी निवासी शहजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनके बेटे फारुख और अर्शलान से चार लोगों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर तसब्बर, नौशाद, समीर और यूनुस निवासी गांव टांडा भनेड़ा, मंगलौर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दो भाइयों से मारपीट, चार लोगों पर केस यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.