समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलारी गांव के छतवारी टोला में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट की घटना में इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गयी। मृतक की पहचान वार्ड 14 निवासी रामनारायण सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह के रूप में हुयी है। सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम संजीव का अपने भाई से विवाद शुरू हो गया। विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसमें संजीव के चोटिल हो जाने के बाद लोगों ने बीच बचाव कर झंझट को शांत कर दिया। यह भी पढ़ें- तिल्ली फटने से हुई थी वृद्ध की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा इसी बीच देर रात में संजीव के पेट में तेज दर्द होने लगा जिसके बाद परिजन उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.