रायबरेली, मई 31 -- ऊंचाहार। फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव के रहने वाले सोनू और राजेश भाई अपने मंझले भाई मोनू को लेकर ससुराल आए थे। इस दौरान राजेश की पत्नी पिंकी व सोनू की पत्नी रीता भी थी। शनिवार की देर शाम सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर सोनू ने छोटे भाई मोनू व राजेश के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में दोनो भाई घायल हो गए। लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...