झांसी, मई 20 -- मऊरानीपुर। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरवारा के मजरा भिटारन खिरक में दो भाइयों में मकान विवाद में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित महेश कुशवाहा ने बताया कि वह अपने घर पर था। तभी बड़े भाई से कहासुनी हो गई। बड़े भाई एवं उसके बेटों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद बाइक से पहुंचे लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दबंगों का घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में कई घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...