रुद्रपुर, फरवरी 24 -- सितारगंज। गांव में टहल रहे युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम तिलियापुर निवासी आकाश साहनी ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को वह गांव में टहल रहा था। गांव के ही प्रिंस चौहान और कृष्णा चौहान ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भगा तो दोनों भाइयों ने उसके घर तक पीछा किया। घर में उसकी मां के साथ गाली-गलौज भी की। आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट ने बताया कि दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.