दो भाइयों पर फायरिंग, पुलिस ने आरोपियों की दो गाड़ियां कब्जे में लीं
अमरोहा, मई 13 -- रजबपुर। दो भाईयों पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई कर मौके से दो वाहनों को कब्जे में ले लिया। बरामद स्कॉर्पियो की तलाशी में 12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए पुलिस अफसरों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। गांव के रहने वाले सनी ने अनमोल, वंश, जसवीर निवासी मोहल्ला भानपुर थाना गजरौला तथा अभय, बॉबी, हर्ष, शुभम और सतपाल निवासी गांव पीठखेड़ा पर जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- इतनी गोली मारो, जितनी प्रदेश के इतिहास में...मनबढ़ की जेल से रिहाई पर दबंग जश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.