दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ग्रिंट बरहवसय में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार सगे भाइयों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष के कृष्ण देव पुत्र राम अजोरे ग्राम रामपुर ग्रिंट बरहवसय निवासी की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 19 मई की शाम करीब 7:30 बजे की है। उनके बड़े भाई जगप्रसाद और भाई शिवम पुत्र राम अनुज अपाची मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही दोनों गांव रामपुर ग्रिंट बरहवसय के पास नहर के निकट पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.