धनबाद, जनवरी 9 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आजाद नगर से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का आरोप खालिद अंसारी और उसके भाई पर लगा है। नाबालिग की मां ने गुरुवार को जोड़ापोखर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 6 जनवरी की रात करीब 7:30 बजे भौंरा (चार नंबर) निवासी खालिद अंसारी और उसके भाई इरशाद अंसारी ने लड़की को मोबाइल पर बात करके बुलाया। आरोप है कि दोनों भाई लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। जोड़ापोखर पुलिस मामला दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.