बलिया, अप्रैल 21 -- बांसडीहरोड। इलाके के गोठहुली गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक महिला घायल हो गयी। इस मामले में पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि गोठहुली निवासी होशिला देवी पत्नी सुनील कुमार के घर रविवार की रात पूजा-पाठ और सत्संग का आयोजन हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिया जिससे पड़ोसी 42 वर्षीय अनिता देवी जख्मी हो गयी। इस मामले में पुलिस ने होशिला की तहरीर पर गांव के अमजद व मुगली पुत्रगण जैमुल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ वंश बहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...